Episodes
-
भजन
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालरापाटन पंचायत समिति क्षेत्र के रामकुंड बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान जिला प्रमुख और प्रधान ने इंटरलॉकिंग सड़क का भी लोकार्पण किया।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
Missing episodes?
-
राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 10 हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीतकर देश में झालावाड़ जिले का नाम रोशन करने वाली तेज धावक एथलिट सुश्री पूजा तेजी का स्वागत सम्मान समारोह डाॅ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी ऐसोसियषन झालावाड़ के तत्वावधान में अम्बेडकर भवन झालावाड़ में जिला खेल अधिकारी कृपाषंकर के मुख्य आतिथ्य एवं अजाक जिला अध्यक्ष इंजि. के.एम. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। विषिष्ठ अतिथि अजाक सरक्षक सदस्य इंजि. राजेन्द्र निमेष इंजि. बृजपाल सिंह इजि. रामबाबू तरेटिया एससी विकास मंच के जिला अध्यक्ष छीतरलाल बैरवा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसेटर कृष्णा वर्मा कोच हेमन्त कारपेन्टर व अकाश वर्मा मंचाषीन थे।
अजाक प्रवक्ता एडवोकेट प्रभुलाल ऐरवाल ने बताया कि स्वागत सम्मान समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडी पूजा तेजी को साल एवं साफा बन्धवाकर एक लाख राषि का चैक देकर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर पूजा तेजी के भाई आकाश को साफा बन्धवाकर सम्मनित किया और पूजा के माता-पिता के सम्मान में साफा एव साल भेंट की। अजाक जिला अध्यक्ष के.एम. वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूजा तेजी ने बहुजन समाज का नाम रोषन किया है। अजाक परिवार पूजा तेजी की हरसंभव मद्द के लिए तत्पर है। जिला खेल अधिकारी एवं मुख्य अतिथि कृपाशंकर शर्मा ने जिले की ओर प्रतिभाओं को आगे लाने का आष्वसन दिया है। गोल्ड मेडलिस्ट पूजा तेजी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि मेरे माता-पिता, कोच एवं खेल विभाग का धन्यवाद इनके सहयोग से सफलता का मुकाम हांसिल किया है। साथ ही भविष्य में बहुजन समाज की प्रतिभाओं को खेल जगत में आगे लाने का कार्य करूंगी।
सम्मान समारोह में अजाक महासचिव गोपाललाल मेघवाल कोषाध्यक्ष पन्नालाल मेघवाल मनोहरथाना तहसील अध्यक्ष बालचन्द आर्य असनावर तहसील अध्यक्ष ओंकारलाल ऐरवाल अनुसूचित जाति परिषद अध्यक्ष बिरधीचन्द बजेपुरिया अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष विष्णु दयाल सामथ्र्य सेवा संस्थान से डाॅ. रामजी चन्द्रवाल सुनित कुमार आदि उपस्थिति रहे।
मंच का संचालन अजाक प्रवक्ता एड. प्रभुलाल ऐरवाल द्वारा किया गया तथा कोषाध्यक्ष पन्नालाल तथा इंजि. राजेन्द्र निमेष ने अतिथियों का अभार व्यक्त किया।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिला कलेक्टर ने रटलाई पालता एवं बकानी में पूरा कर कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में लॉक डाउन के बाद पशुओं के भी चारे पानी की समस्या खड़ी हो गई है।ऐसे में नगर मे बजरंग दल गौ सेवा समिति सदस्य प्रतिदिन बे सहारा घूमने रही गोवंश को हरा चारा डालकर राहत दे रहे है।
करीब पांच दिन से लगातार बजरंगदल नगर गौरक्षा प्रमुख व गौसेवा समिति अध्यक्ष राकेश राव मीडिया प्रमुख गौ पुत्र विशाल समिति सदस्य महावीर मेघवाल रवि प्रजापत अकलेरा नगर मे कोविड 19 को देखते सड़कों पर बे सहारा भृमण करने वाली गोवंश को हरा चारा डाल रहे है। पदाधिकारी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण बाजार बन्द रहने से गोवंश को खाने के लिए कुछ नही मिल रहा है। इसके कारण भूख प्यास के चलते कई गोवंश कमजोर होने लगी है। ऐसे में भूख से अकाल मौत का शिकार नही हो इसको लेकर ही इनके लिए चारे की व्यवस्था की गई है।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा पंचायत समिति के घाटोली में लंबे समय से संचालित हॉस्पिटल में पशु पक्षियों के लिए सभी तरह की सेवाएं मौजूद है यहां गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता हॉस्पिटल का संचालन करता है और पशु पक्षियों की जान बचाने के लिए स्वयं उनका उपचार भी करते हैं
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में मीणा समाज धर्मशाला के सामने जलदाय विभाग की ओर से लगा रखे पॉइंट्स पर पेयजल सप्लाई के दौरान हजारों लीटर अमृतवेला लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है पानी की समस्याएं भी बढ़ने लगी है।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में मीणा धर्मशाला के सामने जलदाय विभाग की ओर से लगाए गए वाल से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहता है। जबकि गर्मी का समय शुरू हो चुका है लेकिन चल रहा है वहां की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में ब्लिंकर लाइट लगने से भोपाल नाके पर यातायात मैं मिलेगा सहयोग यहां नेशनल हाईवे 52 पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के चलते यह लाइट लगाई गई है जो रात और दिन जलती रहेगी
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए स्वछ पेयजल की सुविधा नहीं होने से यात्री परेशान। जिमेदार नही दे रहे ध्यान।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में नेशनल हाईवे 52 पर बाइक से जा रहे पति पत्नी को एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी इससे दोनों घायल हो गए सूचना मिलने पर टोल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को अकेले रास्ता लाए जहां पत्नी को झालावाड़ रेफर कर दिया गया है पति का प्राथमिक उपचार किया जाए पुलिस पर्चा बयान पर मामला दर्ज करेगी
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
अकलेरा में लंबे समय से बंद भाजपा वार्ड पार्षद ने दिया ज्ञापन जताया विरोध
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
अकलेरा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव पालिका परिसर में संपन्न हुए। यहां कांग्रेस की विजयलक्ष्मी यादव को 23 जबकि भाजपा की कैलाशी बाई को 12 मत मिले। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने कांग्रेस की विजयलक्ष्मी को अध्यक्ष पद के लिए 11 मतों से चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा तहसीलदार रामनिवास मीणा की मौजूदगी में चुनाव प्रकिया सम्पन्न। करीब 12 बजे चेयरमैन पद के परिणाम जारी किए गए। इस दौरान नगरपालिका के बाहर दोनों ही दलों के समर्थक परिणम जारी होने तक जमा रहे। चेयरमैन का पद एससी के लिए निर्धारित है। यहां 35 वार्ड है। इनमे पूर्व में 1 कांग्रेस उमीदवार निर्विरोध जीतने के बाद 34 वार्ड में ही चुनाव हुए। उपखण्ड अधिकारी ने चेयरमैन यादव को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ईओ दीपक नागर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अकलेरा में भाजपा कांग्रेस की ओर से एक-एक नामांकन दाखिल हुए हैं। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से विजयलक्ष्मी ओर भाजपा की ओर से कैलाशी बाई ने नामांकन दाखिल किए।
कांग्रेस की ओर से विजयलक्ष्मी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीना पारस जैन रामदयाल मीना मोहन जैन पार्षद सलीम मंसूरी वजीर बैग वही भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल के दौरान विधायक गोविन्द रानीपुरिया उपजिला प्रमुख बेनाथ मीना भाजपा नेता विजय न्याति दिनेश मंगल योगेंद्र सोनी पार्षद राकेश बैरवा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार रामनिवास मीना ईओ दीपक नागर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़। गणतंत्र दिवस 2021 के जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को मुख्य अतिथि द्वारा 29 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजित समारोह में सुनील धाकड़ एसयूओ एनसीसी मीनाक्षी कुमारी दांगी एसजीटी एनसीसी , कविता कुमारी सीडीटी एनसीसी इंद्रकुमार जैन जिला कोल्ड चेन टेक्निशियन, प्रेमचंद सुमन मेल नर्स द्वितीय, बादल सिंह लैब टेक्निशियन, अयाज खान मेल नर्स द्वितीय, डॉ. आंचल शर्मा सहायक प्राध्यापक वन्यजीव विभाग, सरिता शर्मा ऑफिस कानूनगो, डॉ. विनोद कुमार शर्मा आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, लीना सोनी सचिव हैल्पिंग हैन्ड्स सोसायटी, उज्ज्वला कानोडे, राजेश कुमार मेहरा व्याख्याता, संजीव वर्मा पूर्व जिला संयोजक निःशक्तजन, अनिता मालव सचिव हैपकिडो डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, रक्तदाता समूह बस स्टेण्ड सुनेल, शब्बीर मलिक सूचना सहायक, जीतमल सेन यूओ एनसीसी आशा सहयोगिनी संतोष सोनी, निर्मला राठौर, शीला जैन, नूरजहां, उमा सोनी, निर्मला प्रजापति, सहायक निदेशक सुभाष चन्द्र सोनी कार्यालय सीबीईओ, जगदीश चन्द नागर कनिष्ठ सहायक, कृष्णमोहन गुप्ता आईएलआर, प्रेमसिंह जोधाणा पीएसओ, कैलाशचंद सुमन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सम्मानित होंगे।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
अकलेरा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार का चुनाव कार्यलय का विधायक गोविंद रानीपुरिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान भजपा नेता और उमीदवार मौजूद रहे।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में करीब 5 दिन पूर्व घर से लापता महिला का शव मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे सरडा गांव में मिला पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और अकलेरा मोर्चरी में रखवाया है।
सरडा पुलिस चौकी से रामदयाल ने बताया कि महिला के पति ने 16 जनवरी को महिला राजनंदनी 35साल निवासी सरडा की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। आज सुबह बुधवार को परिजनों को कुए में शव मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकवाया और अकलेरा ले आए। यहां मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ 13 जनवरी। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 21 एवं 24 के तहत ऐसा कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है जिसने 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, जिसका नाम संबंधित नगरीय निकाय की किसी भी वार्ड की मतदाता सूची में अंकित हो। दिनांक 27 नवम्बर, 1995 के पश्चात् व्यक्ति की संतानों की संख्या बढ़कर दो से अधिक नहीं हो।
नगर निकाय चुनाव लड़ने हेतु अमानत राशि
नगरीय निकाय चुनाव लड़ने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अमानत राशि निर्धारित की गई है। नगर परिषद् सदस्य के लिए 4000 रुपए, अभ्यर्थी के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला होने की स्थिति में 2000 रुपए मात्र अमानत राशि निर्धारित है। वहीं नगर पालिका बोर्ड सदस्य के लिए 2000 रुपए तथा अभ्यर्थी के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला होने की स्थिति में 1000 रुपए मात्र अमानत राशि निर्धारित है।
अनारक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार यदि अमानत राशि में छूट चाहते हैं तो उन्हें इस हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।
चुनाव लड़ने के लिए प्रस्तावक की संख्या
नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार के लिए एक एवं निर्दलीय उम्मीदवार के लिए 5 प्रस्तावक आवश्यक हैं। नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का नाम जिस नगर पालिका से चुनाव लड़ना चाहता है उस नगर पालिका के किसी भी वार्ड की मतदाता सूची में होना चाहिए। प्रस्तावकों का नाम उस वार्ड की मतदाता की सूची में अंकित होना चाहिए जिस वार्ड से उम्मीदवार चुनाव हेतु अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर रहा है।
उम्मीदवार अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है
नगरीय निकाय चुनाव में एक उम्मीदवार द्वारा एक वार्ड से अधिकतम 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। चार से अधिक दाखिल किए गए नामांकन पत्र अवैध माने जाएंगे। एक वार्ड के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने पर भी अमानत राशि एक बार ही ली जाएगी।
एक व्यक्ति एक साथ दो जगह से चुनाव नहीं लड़ सकता
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव में एक व्यक्ति एक साथ दो जगहों (वार्डों) से चुनाव नहीं लड़ सकता है।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा सीएचसी में लंबे समय से सोनोग्राफी की सुविधाएं बन्द है। लेकिन चिकिसालय की इस सुविधा पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को चिकिसक जब सोनोग्राफी की सलाह देते है तब महंगी सोनोग्राफी निजी अस्पताल में करनी पड़ती है। या झालावाड़ रेफर करना पड़ता है।
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message -
झालावाड़ जिले के अकलेरा में बस स्टैंड परिसर में दिनभर अवैध वाहनों का जमावड़ा रहता है इसके चलते रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है लेकिन यातायात पुलिस और नगर पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है लंबे समय से यहां चौपाया वाहन चालकों का जमावड़ा रहता है जो दिन भर रोडवेज के सामने ही सस्ते किराए पर ले जाने की बात करते रहते हैं आवाज लगाते हैं इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में रोडवेज को राजस्व का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है रोडवेज कर्मी ने बताया कि इस मामले में कई बार पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक को भी अवगत करवाया लेकिन लंबे समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/balbahadur-singh/message - Show more