Episodes
-
17 साल बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के बारबाडोस में दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. ट्रॉफी जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत की और उन्हें बधाई दी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2007 की T20 विश्व कप विजेता टीम के साथ देखा जा सकता. इस तस्वीर को शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बजाय सिर्फ सोनिया गांधी से मिलवाया गया था. सुनिए क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
-
केमिकल वाला नकली दूध पकड़े जाने की खबरें आए दिन देखने को मिलती हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी फैक्ट्री का लगता है, जहां एक नीले ड्रम में अलग-अलग केमिकल डालकर उन्हें एक मशीन से मिलाया जा रहा है. कुछ सेकंड बाद ड्रम में एक सफेद तरल पदार्थ दिखता है. जिसे वायरल पोस्ट्स में दूध बताया गया है. साथ में लिखा है कि कैसे केमिकल मिलाकर 10 मिनट में 300 लीटर दूध तैयार किया जा रहा है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
-
Missing episodes?
-
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने नीट पेपर लीक मामले में 21 जून को झारखंड के देवघर से छह लोगों को गिरफ्तार किया था. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने देवघर में जिस जगह से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वो कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है, जहां ये छिपे हुए थे. वायरल वीडियो में पुलिस की टीम को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर एक बिल्डिंग से बाहर आते देखा जा सकता है. साथ में मीडिया का जमावड़ा भी है. क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
सोशल मीडिया पर एक महिला और एक लड़के की तस्वीर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि फोटो में दिख रहा लड़का विकास पाठक है जिसने अपनी मां ज्योति पाठक से ही शादी कर ली है. क्या है इसकी असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
सोशल मीडया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बूढ़े आदमी को एक पुलिसकर्मी बहुत बुरी तरह से पीट रहा है। इस वीडियो को लेकर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घेरा जा रहा है और यूपी पुलिस पर तंज़ भी कसा जा रहा है. कुछ यूज़र्स ने ये भी लिखा है कि UP जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है? तो क्या है इस वायरल वीडियो का सच जानिए हमारे आज के फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
-
घायल पुलिसकर्मियों का एक विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये महाराष्ट्र के जलगांव का वीडियो है, जहां हाफिज बेग नाम के युवक ने छह साल की एक बच्ची का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी. जब पुलिसकर्मी उसे पकड़ने गए तो हाफिज के मुसलमान साथियों ने उन पर हमला कर दिया. वायरल वीडियो एक कमरे में रिकॉर्ड किया गया है जहां बुरी तरह घायल कुछ पुलिसकर्मियों को बैठे देखा जा सकता है. उनके सिर पर कपड़ा बंधा है जो खून से सना है. वहीं एक पुलिसवाले को जमीन पर बेसुध होकर लेटे देखा जा सकता है. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के एक इंटरव्यू का क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो इस इंटरव्यू में नेहरू ने कबूल किया था कि वो भारत की आजादी की लड़ाई में कभी शामिल ही नहीं हुए थे. वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “‘दुर्लभ वीडियो. "मैं आज़ादी की लड़ाई में बिल्कुल भी शामिल नहीं था. बल्कि मैंने इसका विरोध किया था’- नेहरू जी. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
पिछले काफी समय से भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों ने अब जाकर कुछ राहत की सांस ली है क्योंकि कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश देखने को मिली है. गर्मी की तल्खी कम होने की इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि गुरुग्राम में इतनी तेज आंधी आई कि किसी घर की छत पर रखा हुआ सोफा ही उड़ गया. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं. इसमें तेज आंधी के बीच एक बहुमंजिला इमारत के पास कोई सोफे के आकार की चीज उड़ कर आती हुई दिखाई देती है. वीडियो पर लिखा है- "सोफे भी उड़ते हैं.” क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
ईद उल अजहा या बकरीद के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. इस त्योहार के मौके पर अक्सर कई राज्यों में खास तैयारी की जाती है, जैसे कुछ जगहों को कुर्बानी के लिए चिन्हित किया जाता है. इससे जोड़कर बकरों की कथित सार्वजनिक कुर्बानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो किसी रिहायशी सोसाइटी का लगता है. इसे शेयर करने वालों की मानें तो ये घटना पश्चिम बंगाल की है, जहां ईद के अवसर पर सार्वजनिक तौर पर बकरों की कुर्बानी दी गई. क्या है इस दावे की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
उत्तर भारत में मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ अजीबो-गरीब दावा किया जा रहा है. ये वीडियो किसी सड़क पर शूट किया गया है जहां कारों के बीच ऊपर से कई सारी मछलियां गिरते हुए दिख रही हैं. इनमें से कुछ मछलियां जिंदा भी हैं. एक व्यक्ति मछली उठाकर कैमरे में दिखा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है, 'उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मछलियों की हुई बारिश, अब प्रलय आने वाला है.' क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सड़क पर इकट्ठा भीड़ के बीच एक लोडिंग टेम्पो खड़ा नजर आ रहा है. भीड़ में एक महिला पुलिसकर्मी भी दिख रही है जिसके सामने कुछ लोग टेम्पो के पीछे का गेट खोल रहे हैं. गेट खुलते ही दिखता है कि अंदर बर्फ की सिल्लियों के बीच भारी मात्रा में मांस रखा हुआ है. इसे शेयर करने वालों का दावा है कि ये रायबरेली का नजारा है जहां राहुल गांधी के चुनाव जीतने के बाद खूब गायें काटी जा रही हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर के नाम पर एक बेहद आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कुलविंदर कौर के हवाले से कहा जा रहा है कि उनको नौकरी उनकी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते मिली है, न कि किसी के सामने कपड़े उतारकर. यानी, इस बयान के जरिये सीधे-सीधे तो नहीं पर इशारो-इशारों में कंगना रनौत पर तंज कसा गया है. क्या है इसकी असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो पत्रकारों से बात कर रहे हैं. वीडियो में तेजस्वी यादव लड़खड़ाती जुबान में पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो तेजस्वी ने शराब के नशे में धुत होकर पत्रकारों को संबोधित किया. वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव कहते हैं, “...बिहार की वजह से आप प्रधानमंत्री बने, और मंत्रालय जब बिहार के लोगों को दिया गया तो कहीं न कहीं से झुनझुना जो है थमाया गया.” क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब तस्वीर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है. इसमें बुर्का पहनी एक महिला को अपने मुंह में बिजली का बल्ब दबाए देखा जा सकता है. कहा ये जा रहा है कि ये तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है, जहां मुस्लिम महिलाओं ने नव निर्वाचित सपा सांसद हरेंद्र मलिक के घर के बाहर फ्री बिजली पाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया. क्या है इस वायरल दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अदाकारा कंगना रनौत को सीआईएसफ कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो इसका समर्थन करते हुए मंडी सांसद का मजाक उड़ा रहे हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट पर हुए विवाद के बाद कंगना से एक रिपोर्टर ने यह पूछ लिया कि उन्हें किस गाल पर थप्पड़ पड़ा है.वायरल वीडियो में भीड़ से घिरी कंगना रनौत को सुरक्षा घेरे में कहीं से आते हुए देखा जा सकता है. उनके आसपास कुछ मीडिया संस्थानों के माइक भी दिख रहे हैं, क्या है पूरी सच्चाई सुनिए, ‘फैक्ट चेक’ में.
-
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने क्या पीएम मोदी और एनडीए गठबंधन के मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले नाराजगी जाहिर की? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ लोग कुछ ऐसा ही दावा कर रहे हैं. वीडियो किसी सदन का लगता है, जहां अपनी सीट के पास खड़े होकर चंद्रबाबू नायडू को तेलुगू में तल्ख लहजे में कुछ बोलते हुए देखा जा सकता है. अपनी बात खत्म करने के बाद नायडू हाथ जोड़ते हैं और सदन से बाहर निकल जाते हैं. क्या है इस वायरल वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.
-
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर काफी चर्चा में है. अब इससे जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाती हुई देखी जा सकती हैं. कहा जा रहा है कि ये कुलविंदर कौर की मां हैं जिन्होने किसान आंदोलन के दौरान ये नारे लगाए थे. क्या है इसकी हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्टचेक' पॉडकास्ट में.
-
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या और बाराबंकी में नतीजों के बाद आतिशबाजी की गई है. वीडियो में रात के समय पटाखे फूटते और आतिशबाजी होती हुई देखी जा सकती है. इसके साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा करते नज़र आए कि समाजवादी पार्टी जीत पर अयोध्या और बाराबंकी में दीवाली मनाई गई. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
-
आम आदमी पार्टी का दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला, बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को CISF की एक महिला जवान ने मारा थप्पड़, उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा, राहुल बोले- मोदी-शाह ने निवेशकों के 30 लाख करोड़ डुबाए, अग्निपथ स्कीम पर पहले JDU ने झटका दिया, अब चिराग पासवान ने इरादे जता दिए, रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें सुनिए 5 मिनट पॉडकास्ट में.
-
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ये बात साफ हो गई है कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई. इसलिए चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी का पीएम बनना मुश्किल है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करके लोग खूब मजे ले रहे हैं. वीडियो में दिखता ये है कि एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर नरेंद्र मोदी और चंद्रबाबू नायडू साथ में मौजूद हैं. चंद्रबाबू जैसे ही मोदी के पीछे वाली कुर्सी पर बैठने के लिए जाते हैं, मोदी उनका हाथ पकड़कर जबरदस्ती उन्हें अपने बगल वाली कुर्सी पर बैठा लेते हैं. क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
- Show more