Bölümler

  • May 22, 2024, 11:41AM

    May 22, 2024, 11:41AM

    तेजस्वी यादव ने 200 सभाओं को संबोधित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजस्वी के कार्यक्रमों को देख कर लगता है कि वे एक साथ नगर निगम से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को डाक्टरों ने सलाह दी है कि वे तीन सप्ताह के लिए बेड रेस्ट करें। कोई भी मरीज़ होता तो यही करता, लेकिन जिस तरह से तेजस्वी हर दिन रैलियां कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। इस हाल में भी कोई सात सात सभाएं रोज़ करे इससे पता चलता है कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में अपना कितना कुछ दांव पर लगा रहे हैं। रैली रिपोर्ट में आज बात तेजस्वी यादव की।

  • May 22, 2024, 09:36AM

    May 22, 2024, 09:36AM

    आपने बहुत बार सुना होगा कि सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दे रही है। इन लोगों की पहचान राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों तक सीमित कर दी जाती है मगर क्या आप तक उन लोगों की तस्वीरें कभी पहुँची हैं जो इस राशन पर निर्भर हैं? क्या आप जानते हैं कि दुकानों में मिलने वाला यह राशन किस क्वालिटी का होता है, कम होता है या काफ़ी होता है, कितनी मुश्किल से मिलता है, कैसी थैलियों में मिलता है और कैसे घरों तक ढोया जाता है? क्या आप जानते हैं कि मौजूदा राशन वितरण योजना कांग्रेस के समय में शुरू की गई थी? ऐसी बहुत सी बातें आप तक कभी नहीं पहुँचती हैं। आप महानगरों में मुफ़्त राशन के पोस्टर देखते हैं मगर राशन वितरण की असली तस्वीर आप तक कभी नहीं पहुँचती है जबकि आपके ही शहरों में यह राशन बंटता है। शुभांगी डेढ़गवें ने अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे परिवारों को दर्ज किया है जो सरकार के राशन पर निर्भर हैं। अंत तक देखिए।

  • Eksik bölüm mü var?

    Akışı yenilemek için buraya tıklayın.

  • May 21, 2024, 02:02PM

    May 21, 2024, 02:02PM

    दिल्ली में कई दिल्ली हैं। हर दिल्ली की अपनी कहानी है। जिस उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला है, वहाँ प्रधानमंत्री ने प्रचार के दौरान जी-20 का ज़िक्र किया। जिस दिल्ली से पूरे देश के लिए बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, उस दिल्ली के इस हिस्से से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार G-20 नहीं बल्कि P-20 की बात कर रहे हैं। P से प्रॉब्लम। आप देख रहे हैं R से रैली रिपोर्ट।

  • May 21, 2024, 10:57AM

    May 21, 2024, 10:57AM

    प्रधानमंत्री मोदी जब इस योजना को लाए और तमाम विरोध के बाद इसे लागू किया तो इस चुनाव में इसका नाम क्यों नहीं ले रहे हैं। हम आज के वीडियो में अग्निवीर पर चुप्पी की बात करेंगे। इतनी शानदार योजना है, अगर मोदी सरकार का इसमें यकीन है तो बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक युवाओं को अग्निवीर के फायदे क्यों नहीं बता रहे हैं। देश के मेहनती युवाओं को इस बेहतरीन स्कीम के बारे में बताकर फ़र्स्ट टाइम वोटर से वोट क्यों नहीं माँग रहे हैं।

  • May 20, 2024, 03:07PM

    May 20, 2024, 03:07PM

    यह रिपोर्ट दिन भर की घटनाओं का कोलाज है। मुंबई में मतदान केंद्रों पर काफी भीड़ देखी गई। बहुत से लोगों के लौट आने की भी ख़बर आई। उत्तर प्रदेश में रायबरेली में राहुल गांधी मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे तो अमेठी में स्मृति ईरानी लेकिन यूपी में बहस होती रही कि फूलपुर की रैली में आई प्रचंड भीड़ के क्या मतलब है। साथ ही फैज़ाबाद-अयोध्या पर भी टिप्पणी है।

  • May 20, 2024, 12:59PM

    May 20, 2024, 12:59PM

    16 मार्च से लेकर 20 मई के बीच चुनाव आयोग को लेकर पब्लिक में काफी कुछ कहा जा चुका है। मतदान प्रतिशत से लेकर मतदान की प्रक्रिया में बाधा डालने की कितनी ख़बरें आईं। 2024 का चुनाव कई बड़े बदलावों को लेकर आ रहा है। इस ऐतिहासिक चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका भी ऐतिहासिक स्तर की होनी चाहिए। जब उसके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो प्रेस कांफ्रेंस करनी चाहिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई शिकायतों पर एक्शन लेना चाहिए ताकि बाकी उम्मीदवारों को भी संदेश जाए कि आप चुनाव आयोग को हल्के में नहीं ले सकते हैं।

  • May 19, 2024, 12:22PM

    May 19, 2024, 12:22PM

    दिल्ली में आज अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बीजेपी मुख्यालय की तरफ़ मार्च किया। 25 मई को यहां मतदान होना है। इस कारण दिल्ली में चुनावी माहौल और टकराएगा। 18 मई को दिल्ली मेंं ही राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी थोड़ी दूरी पर सभा कर रहे थे। आप भी दोनों का भाषण इनके यूट्यूब चैनल पर जाकर सुनिए और हमारा भी ये विश्लेषण देखिए।

  • May 19, 2024, 09:48AM

    May 19, 2024, 09:48AM

    आम तौर पर मीडिया रिज़र्व सीटों को कवर नहीं करता। इन सीटों की राजनीति कैसे दूसरी सीटों से अलग होती है, इसके बारे में कम ही जानकारी बाहर आ पाती है। कांग्रेस के उदित राज उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। यह एक रिज़र्व सीट है। यहां से बीजेपी ने योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है। इस सीट पर आरक्षण का सवाल कैसे उठता है वह भी देखना चाहिए। हमारी रैली रिपोर्ट आज इसी पर है।

  • May 18, 2024, 03:30PM

    May 18, 2024, 03:30PM

    अमेठी और रायबरेली में प्रचार थम गया है। 20 मई को मतदान होगा। 17 मई को रायबरेली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की सभा हुई लेकिन इस मंच से सोनिया गांधी का भी एक भाषण हुआ जिसकी चर्चा हो रही है। सोनिया ने रायबरेली की सभा में कहा कि मैं अपने बेटे राहुल को आपको सौंप रही हूं। पिछले कुछ दिनों में प्रियंका गांधी ने अपने भाषणों में सोनिया गांधी का कई बार ज़िक्र किया है। सोनिया गांधी ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है, उन्होंने अपने बेटे को रायबरेली की ज़मीन को सौंप दिया है। कांग्रेस और रायबरेली के इतिहास का एक दौर ख़त्म हुआ है और एक दौर शुरू हुआ है। आगे का सफ़र उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति के लिए कैसा साबित होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

  • May 18, 2024, 12:34PM

    May 18, 2024, 12:34PM

    इस चुनाव में ख़बरें तो आ रही थीं कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के लोग चुनाव में ज़ोर नहीं लगा रहे हैं मगर ऐसी ख़बरों को हमेशा कम विश्वास से देखना चाहिए। लेकिन जे पी नड्डा ने आर एस एस को उनकी जगह बता कर मोदी की बीजेपी और संघ के बीच बन रही खाई को और चौड़ा कर दिया है। अब इसके दो असर होंगे या तो नड्डा के बयान का खंडन शुरू होगा या फिर आर एस एस को अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारना होगा। हम आज के वीडियो में इस पर बात करेंगे।

  • May 17, 2024, 03:57PM

    May 17, 2024, 03:57PM

    स्वाति मालिवाल ने आज तीस हज़ारी कोर्ट में अपना बयान दिया है। इस मामले में आरोपी विभव कुमार ने भी आज स्वाति के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है और अपनी तरफ से घटना का क्रम पेश किया है। FIR की कॉपी सार्वजनिक होने के बाद स्वाति मालिवाल के दावों को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपनी ओर से स्वाति के दावों पर सवाल उठाया है और उन्हें एक बड़े षड्यंत्र का मोहरा बताया है। हम इस वीडियो में इस सभी सवालों पर बात करेंगे।

  • May 17, 2024, 12:27PM

    May 17, 2024, 12:27PM

    स्वाति मालिवाल के साथ जो हुआ, वह जांच और कानूनी कार्रवाई का विषय है, हम आज के वीडियो में इस पर बात करेंगे ही कि यह घटना कैसे अफवाहों के ज़रिए सामने आती है और धीरे धीरे ठोस रुप लेने लगती है। इस मामले में लगातार बदलाव हो रहे हैं और आने वाले दिनों में बहुत कुछ सामने आएगा। जिस दौरान हम यह वीडियो अपलोड कर रहे हैं उस दौरान भी नै जानकारियाँ आ रही हैं। बेहतर है आप पुख़्ता ख़बरों पर भरोसा करें और अफ़वाहों को नज़रंदाज़ कर के हमारे चैनल Ravish Kumar Official को देखें।

  • May 16, 2024, 03:09PM

    May 16, 2024, 03:09PM

    मुंबई के घाटकोपर में ढाई सौ टन की एक विशाल होर्डिंग गिर जाने से 16 लोग मर गए। इस हादसे के 48 घंटे बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी इलाके में रोड शो करने पहुंचते हैं। जिस दिन प्रधानमंत्री का रोड शो था, उस दिन भी दो शव बरामद हुए थे, तब भी रोड शो हुआ। उनके रोड शो के बाद अगली सुबह भी दो शवों को मलबे से निकाला गया मगर उन्होंने परिजनों के लिए एक शब्द तक नहीं कहा। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? गोदी मीडिया के इंटरव्यू में प्रधानमंत्री बार-बार भावुक हो रहे हैं, आपको बताया जा रहा है कि वे संवेदनशील व्यक्ति हैं। मगर जब असल में संवेदना व्यक्त करने का समय आता है तब प्रधानमंत्री को क्या हो जाता है? चाहे घाटकोपर की त्रासदी हो, महिला पहलवानों का संघर्ष या प्रज्वल रेवन्ना का अपराध - प्रधानमंत्री की चुप्पी बता रही है कि अब उन्होंने बोलने की औपचारिकता से भी नमस्कार कर लिया है।

  • May 16, 2024, 11:57AM

    May 16, 2024, 11:57AM

    83 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे की ऊर्जा की कहीं चर्चा नहीं हैं लेकिन 74 साल के नरेंद्र मोदी से हर इंटरव्यू में पूछा जा रहा है कि आप इतनी ऊर्जा कहां से लाते हैं। इस सवाल की हंसी उड़ाई जाती है मगर हर बार यह सवाल पूछा ही जाता है कि आपमें इतनी ऊर्जा कहां से आती है। पत्रकारों के लिए प्रधानमंत्री का इंटरव्यू उनके ऊर्जा भंडार का उत्खनन कार्य बन जाता है। ऊर्जा का यह सवाल केवल भारत के प्रधानमंत्री के लिए रिज़र्व कर दिया गया है मगर कोई खड़गे से नहीं पूछता कि 83 साल की उम्र में वो कैसे देशभर में प्रचार कर रहे हैं। आज की रैली रिपोर्ट में कांग्रेस के इस खाँटी नेता की चर्चा।

  • May 15, 2024, 02:22PM

    May 15, 2024, 02:22PM

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि न्यूज़ क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को अवैध रुप से गिरफ्तार किया गया था। मोदी सरकार के दौर में पत्रकार होना और सही सवालों के साथ काम करना कितना ख़तरनाक हो सकता है इसके सौ उदाहरण दिए जा सकते हैं। लेकिन न्यूज़ क्लिक का मामला बताता है कि आप तक सही खबर न पहुंचे, आप अंधेरे में रहें, भेड़ों की भीड़ में बदल जाएं इसके लिए यह सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। आज सुप्रीम कोर्ट ने इस खेल का एक और बार भांडा फोड़ दिया।

  • May 15, 2024, 11:38AM

    May 15, 2024, 11:38AM

    आज की रैली रिपोर्ट में हम बात करेंगे कल्पना सोरेन की। हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के एक महीने बाद कल्पना सोरेन ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। राजनीति में उनका व्यक्तिगत तजुर्बा दो महीने का ही रहा है, मगर इस अंतराल में कल्पना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे लगातार लोगों के बीच जा रही हैं, आदिवासी समाज और महिलाओं के मुद्दे उठाने के अलावा केंद्र की सरकार पर हमला भी करती हैं और इंडिया गठबंधन के प्रति अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराती हैं। 2024 का यह चुनाव एक आदिवासी महिला को राजनीति में स्वतंत्र हैसियत बनाने का अवसर दे रहा है। क्या यह आपके लिए अफ़सोस की बात नहीं है कि एक प्रदेश में, एक पार्टी में, एक नई नेता जन्म ले रही है, अपनी पहचान बना रही है और आपको इसकी कोई जानकारी ही नहीं है?

  • May 14, 2024, 03:35PM

    May 14, 2024, 03:35PM

    क्या इस चुनाव में कहीं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट सिटी के नाम पर वोट मांग रहे हैं? राहुल गांधी ने आज झांसी में स्मार्ट सिटी का मुद्दा उठा दिया। झाँसी में उल्टे लटके छातों के बहाने स्मार्ट सिटी का मुद्दा चुनाव में आ गया। इस स्कीम के नाम पर ऐसा माहौल बनाया गया कि तमाम शहरी लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई कि उनके शहर का नाम कब स्मार्ट सिटी में आएगा। लेकिन क्या कोई भी शहर आज स्मार्ट कहलाने लायक बना है? अगर आप स्मार्ट सिटी में रहते हैं तो अपने शहर की स्मार्टनेस का मूल्यांकन कर हमें ज़रूर बताएँ।

  • May 14, 2024, 12:28PM

    May 14, 2024, 12:28PM

    केजरीवाल ने योगी के भविष्य पर सवाल उठा दिया मगर बीजेपी के किसी भी नेता ने उनका उस तरह से बचाव नहीं किया जैसे मोदी के कार्यकाल का किया। केजरीवाल के बयान के कुछ समय बाद ही बृजभूषण सिंह का बयान आ गया कि वो बुलडोज़र नीति के विरोधी हैं। क्या यूपी में कोई ऐसा टापू बनाया जा रहा है जहां से योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाया जा सके? हम आज के वीडियो में बात करेंगे कि योगी आदित्यनाथ को लेकर रहस्य क्यों गहराया रहता है। क्या 2024 का साल उनके लिए अस्तित्व की लड़ाई का साल होने जा रहा है? शिवराज सिंह चौहान की तरह क्या योगी के साथ भी कुछ हो सकता है? 2019 के बाद से योगी और मोदी के बीच क्या बदला है, यह भी आपको जानने को मिलेगा। वीडियो पूरा देखा करें।

  • May 13, 2024, 04:57PM

    May 13, 2024, 04:57PM

    Join this channel to get access to perks:
    https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join

    Disclaimer: The owners reserve the right to any corrections that may be needed to be made to the translated subtitles. Please write to us in the comments in case of any errors.

  • May 13, 2024, 02:26PM

    May 13, 2024, 02:26PM

    एक महीने में प्रधानमंत्री ने 26 से अधिक इंटर्व्यू दिए हैं। यह एक अनुमानित आँकड़ा है, असली संख्या इस से भी अधिक हो सकती है। आज के शो में हम दो अख़बारों को दिए गए उनके इंटर्व्यू का विश्लेषण कर रहे हैं। इस विश्लेषण को देखने के बाद आपको फिर से अख़बारों और TV पर चल रहे उनके इंटर्व्यू और रैलियों में दिए गए भाषणों की तुलना करनी चाहिए। क्या आपको दोनों में कोई फ़र्क़ नज़र आता है? क्या आपको कुछ भी ऐसा जानने को मिल रहा है जो आपको नहीं पता था? क्या प्रधानमंत्री के सामने ऐसा कोई भी सवाल रखा जा रहा है जो उन्हें किसी प्रकार की चुनौती देता हो? अपने अख़बार पढ़ने के तरीक़े का भी विश्लेषण करें, आप अख़बार पढ़ भी रहे हैं या निहार ही रहे हैं?